दो दिवसीय आदिवासी अधिकार मोटर साईकिल यात्रा के समापन: Babulal Marandi

यात्रा तब तक जारी रहेगी जब तक झारखंड की जनता का दुःख दर्द दूर नहीं हो जाता....Babulal Marandi

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा आयोजित दो दिवसीय आदिवासी अधिकार मोटर साईकिल रैली में शामिल हुए।

Babulal Marandi ने यात्रा की सफलता केलिए लोगों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी

आज यात्रा का अंतिम दिन था। शहीद सिदो कान्हु चांद भैरव की भूमि भोगनाडीह से शुरू हुई यात्रा आज दूसरे दिन बोरियो, तीन पहाड़ ,बरहरवा,होते हुए दुर्गापुर स्कूल मैदान में संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। जगह जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। पुष्प वर्षा,एवम पारंपरिक स्वागत किया गया। दुर्गापुर स्कूल मैदान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने यात्रा की सफलता केलिए लोगों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

आज जो विकास दिखता है वह भाजपा सरकार की देन है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि यात्रा अभी समाप्त नही हुई है। यह यात्रा तभी रुकेगी जब झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता का दुःख दर्द दूर हो जाएगा। यहां के आदिवासी,दलित,वंचित को उनका हक और अधिकार मिल जायेगा। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा सरकार की देन है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने झारखंड राज्य के सपनो को साकार किया। और आज जो विकास दिखता है वह भाजपा सरकार की देन है।

हेमंत सोरेन को केवल पैसा और परिवार की चिंता है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चलाई, पुल पुलियों से गांव को जोड़ा गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब, किसान मजदूर महिला युवा सभी वर्गों केलिए योजनाएं चलाई जा रही। उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आज गरीब आदिवासी मलेरिया से मर रहे लेकिन मुख्यमंत्री को चिंता नहीं।
कहा कि हेमंत सोरेन को केवल पैसा और परिवार की चिंता है।

झारखंड के लोगों को अमीर और करोड़पति बनाने का है: Babulal Marandi

कहा कि हेमंत सरकार दलालों बिचौलियों की सरकार है। शराब के ठेके छत्तीसगढ़ और बाहर के लोगों को देकर राज्य के लोगों का हक मार रही। जिनके जमीन पर खदान है वे मजदूर बना हुआ है और मालिक बाहर से आया है। यह अधिकार यात्रा यहां के लोगों को खदान का मालिक बनाने की यात्रा है। झारखंड के लोगों को अमीर और करोड़पति बनाने का है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनते ही झारखंड के नौजवानों को पेट्रोल पंप,गैस एजेंसी की तरह विदेशी शराब के दुकान दिए जायेंगे। उन्होंने 2024में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट पर एन डी ए प्रत्याशी को जिताकर तीसरी बार मोदी सरकार तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया।

आज की यात्रा में विधायक अनंत ओझा,पूर्व विधायक ताला मरांडी सहित अन्य शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand में कई नदियों में हीरा खोजा जाएगा

 

 

 

Exit mobile version