हेमंत सरकार में अराजक तत्वों का मनोबल ऊंचा: Deepak Prakash

तुष्टिकरण छोड़ महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम एवम पारंपरिक तरीके से मनाना सुनिश्चित कराए राज्य सरकार

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने आज झामुमो नेतृत्व वाली कांग्रेस राजद की गठबंधन सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

श्री प्रकाश ने कहा कि झामुमो कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार में अराजक तत्वों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है।
उन्होंने कहा यह हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है कि आए दिन प्रदेश में आराजक तत्वों के द्वारा राज्य के माहौल अमन चैन को खराब ,अशांत किया जा रहा है।

किसी को भी कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि पांकी में शिवरात्रि पर्व की तैयारी में अराजक तत्वों के द्वारा बाधा डालते हुए हिंसा फैलाने की कोशिश की गई जिसकी भाजपा कड़ी निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि कहीं पांडू में दलितों की जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगों की तो साजिश नही है?
कहा कि किसी को भी कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

महाशिवरात्रि हिंदुओं का महान पर्व है: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने कहा कि महाशिवरात्रि हिंदुओं का महान पर्व है। शिव बारात की तैयारी में जुटे भक्तों पर हिंसक आक्रमण,पत्थरबाजी,तोड़फोड़ करना यह किसी भी दृष्टि से क्षम्य नही है। शिवभक्त अपनी परंपरा के अनुसार वर्षों से ऐसी तैयारी करते हैं। जिसमे बाधा डालने की कोशिश अराजक तत्वों के द्वारा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की भावनाओं के अनुरूप तैयारी को पूरा कराना,शिव बारात में कोई विघ्न पैदा नही हो यह सुनिश्चित कराना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है।

विघ्न डालने वाले अराजक तत्वों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने देवघर जिला प्रशासन द्वारा भी शिव बारात की तैयारी में भक्तों की भावनाओं के विपरित आदेश निकालना हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति को ही उजागर करता है।

उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तुष्टिकरण छोड़ शिवरात्रि पर्व को पूरे प्रदेश में परंपरा रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से मनाना सुनिश्चित कराएं। और विघ्न डालने वाले अराजक तत्वों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?

Exit mobile version