हमारे वीर श्रमिक अपनी मेहनत, लगन और शक्ति से देश की अर्थव्यवस्था का पहिया चला रहे हैं: CM Hemant Soren
admin
Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा – देश-विदेश का दूरस्थ स्थान हो या फिर कोई गांव या शहर, हमारे वीर श्रमिक अपनी मेहनत, लगन और शक्ति से देश की अर्थव्यवस्था का पहिया चला रहे हैं।
राज्य के सभी मेहनतकश श्रमिक हमारी प्राथमिकता में हैं: CM Hemant Soren
कोरोना काल में श्रमिकों की विकट समस्याओं को देख पूरा देश स्तब्ध रह गया था। आज झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के श्रमिक भाई-बहन और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य के सभी मेहनतकश श्रमिक हमारी प्राथमिकता में हैं। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम जीवन और श्रम शक्ति को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।