विधानसभा में Amba Prasad ने उठाया हजारीबाग रामनवमी को सरकारी मान्यता प्रदान करने का मामला

अंबा प्रसाद ने कहा- हजारीबाग की रामनवमी का 100 से अधिक वर्ष का रहा है गौरवशाली इतिहास ,प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाय रामनवमी महोत्सव

हजारीबाग:- Amba Prasad: हजारीबाग की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामनवमी को सरकारी मान्यता प्रदान करने एवं प्रत्येक वर्ष रामनवमी महोत्सव आयोजित कराने एवं रामनवमी का पर्यटन संबंधित वेबसाइटों में प्रचार-प्रसार कराने की मांग विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा विधानसभा में की गई।

हजारीबाग रामनवमी का 100 से अधिक वर्ष का गौरवशाली इतिहास रहा है: Amba Prasad

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल के माध्यम से पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हजारीबाग की श्रीरामनवमी महापर्व को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है। हजारीबाग रामनवमी का 100 से अधिक वर्ष का गौरवशाली इतिहास रहा है।

दूर-दूर से श्रद्धालु रामनवमी जुलूस को देखने हजारीबाग पधारते हैं: Amba Prasad

हजारीबाग में मनायी जाने वाली श्रीरामनवमी की पहचान देशभर में है एवं दूर-दूर से श्रद्धालु रामनवमी जुलूस को देखने हजारीबाग पधारते हैं। विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में होने वाले रजरप्पा महोत्सव, इटखोरी महोत्सव, संथाल महोत्सव इत्यादि के तर्ज पर हजारीबाग के विश्व विख्यात रामनवमी को सरकारी मान्यता प्रदान कर प्रत्येक वर्ष रामनवमी महोत्सव आयोजित कराने व पर्यटन संबंधित वेबसाइटों में महापर्व का प्रचार प्रसार कराया जाए।

हजारीबाग राम नवमी के अवसर पर वर्तमान में महोत्सव/मेला का आयोजन नहीं होता है: Amba Prasad

विधायक अंबा प्रसाद की बातों को स्वीकारते हुए पर्यटन मंत्री ने बताया कि हजारीबाग रामनवमी जुलूस को देखने झारखंड के विभिन्न भागों से श्रद्धालु आते हैं एवं राज्य के अन्य जिलों में भी कई महोत्सव एवं मेला का आयोजन होते रहता है। हजारीबाग राम नवमी के अवसर पर वर्तमान में महोत्सव/मेला का आयोजन नहीं होता है।

मंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा उत्सव के लिए बनाए गए उत्सव पोर्टल www.utsav.gov.in पर हजारीबाग रामनवमी उत्सव को फोटो एवं विवरणी के साथ होस्ट करते हुए प्रचार प्रसार किया जाएगा उक्त उत्सव के आयोजन का समय आने पर मुख्य पृष्ठ पर अपकमिंग इवेंट्स के रूप में हजारीबाग रामनवमी प्रदर्शित होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

Exit mobile version