विधानसभा कमेटी को बीच में ही छोड़कर जामताड़ा के झगड़ागोड़ा पहुंचे विधायक Dr. Irfan Ansari
जनता ही मेरी पहली प्राथमिकता-इरफान अंसारी
admin
Jamtara: जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी (Dr. Irfan Ansari)आज विधानसभा कमेटी की बैठक को बीच में ही छोड़कर जामताड़ा के झगड़ागोड़ा पहुंचे जहां उषा मुर्मू के पति सर्वेश्वर किसकु का बाइक से गिर जाने के कारण मौत हो गई।
Dr. Irfan Ansari News: मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर चला गया
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक जी कमेटी को बीच में ही छोड़कर क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। विधायक जी के काफी प्रयास करने के बावजूद भी वह नहीं बच पाया। विधायक जी के गांव पहुंचते ही पूरा गांव उमड़ पड़ा। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर चला गया। परिवार वालों की आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है।
आपके दुख की घड़ी में मैं लगातार आपके साथ हूं: Dr. Irfan Ansari
मौके पर विधायक जी काफी भावुक दिखे और कहा जी अब मैं आ गया हूं तो आप लोग धैर्य रखें। मैं जीवंत वापस नहीं ला सकता लेकिन आपके दुख की घड़ी में मैं लगातार आपके साथ हूं। मौके पर विधायक जी ने परिवार वालों को अपने विधायक निधि से ₹5 लाख का काम दिया और कहां यह छोटी सी राशि मैं परिवार वालों को दे रहा हूं ताकि इन लोगो का पालन पोषण सही ढंग से हो सके।
Dr. Irfan Ansari इस दुख की घड़ी मैं आपका आना बहुत जरूरी था
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि इस दुख की घड़ी मैं आपका आना बहुत जरूरी था। परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। आप एक मसीहा की तरह हमारे बीच पहुंचे हैं। हमें मालूम था कि आप जरूर आएंगे और यही कारण है कि हम लोग आपको अपने हर सुख दुख में याद करते हैं। हम लोग सदैव आपके साथ हैं और आगे भी रहेंगे।
मौके पर सदैव मुर्मू मुखिया रानी पावरिया सुनील टूडू सरिता टूडू अलदेव मरांडी लखींद्र मुर्मू विशेश्वर मुर्मू वकील मुर्मू जवाहरलाल परिमल मंडल सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।