राज्य वासियों के जन आकांक्षाओं के अनुरूप बहुत जल्द बनाई जाएगी स्थानीय नीति- Amba Prasad
admin
Ranchi: Amba Prasad: झारखंड राज्य वासियों के आम जनमानस के जन आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य सरकार कार्य कर रही है और बहुत जल्द जन आकांक्षाओं के अनुरूप स्थानीय नीति बनाई जाएगी, यह बातें बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा |
Amba Prasad: राज्य गठन के 21-22 साल बाद भी झारखंडी जन आकांक्षाओं के अनुरूप स्थानीय नीति नहीं बन पाई है
विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बिहार से विभाजित कर झारखंड अलग राज्य का निर्माण किया गया था ताकि यहां के आदिवासियों और मूल निवासियों को सरकारी नौकरियों, संसाधनों और सुविधाओं में प्राथमिकता मिल सके परंतु राज्य गठन के 21-22 साल बाद भी झारखंडी जन आकांक्षाओं के अनुरूप स्थानीय नीति नहीं बन पाई है.
इस मामले में मूलवासियों के साथ छल करते आई हैं: Amba Prasad
और समस्त राज्य में मूलवासी 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं वहीं विपक्षी राजनीतिक पार्टियां इस मामले में मूलवासियों के साथ छल करते आई हैं। गठबंधन सरकार मूलवासियों के हितों की रक्षा करेगी और हमें पूरा भरोसा है कि हमारी सरकार राज्य वासियों के जन आकांक्षाओं के अनुरूप स्थानीय नीति बहुत जल्द लागू करेगी।