मध्यप्रदेश के नव मनोनित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,उपमुख्यमंत्री द्वय एवम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश BJP ने दी बधाई

Ranchi: BJP News: मध्यप्रदेश के नव मनोनित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,उपमुख्यमंत्री द्वय एवम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश भाजपा ने दी बधाई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मध्यप्रदेश में नव मनोनित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,राजेंद्र शुक्ल एवम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

कहा मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार डॉ मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ मोदी की गारंटी सुनिश्चित करेगी।

श्री मरांडी ने कहा कि यह सर्व स्पर्शी , सर्व व्यापी, सर्व समावेशी भाजपा है।
कहा कि भाजपा सभी वर्गों को सम्मान देने में विश्वास करती है।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Congress में शामिल होंगे सांसद दानिश अली? अजय राय का बड़ा बयान

 

 

 

Exit mobile version