झारखंड Congress ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Ranchi: राहुल गांधी के मानहानी के केश में दोषी करार दिये जाने पर झारखंड प्रदेश Congress कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज शाम 04 बजे कांग्रेस भवन से संकल्प मार्च निकाल कर सुभाष चौक, शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे, जहां केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

इस संकल्प मार्च में कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदीप तुलस्यान, केशव महतो कमलेश, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, रवीन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, गजेन्द्र सिंह, सुरेश बैठा, रंजन बोयपाई, राजीव रंजन प्रसाद, आभा सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, ईश्वर आनंद, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, ग्रामीण अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो शामिल हुए।

JharkhandCongress: राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं

संकल्प मार्च को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सबको पता है कि राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ईडी कभी पुलिसए कभी केस कभी सजा से डराने में जुटा है।

Jharkhand Congress: न हम कभी डरे है और न कभी हम डरेंगे

हम लड़ेगे भी और जीतेंगे भी। उन्होंने कहा कि डरी हुई सत्ता की पुरी मशीनरी सामए दामए दंडए भेद लगाकर राहुल जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। लेकिन न हम कभी डरे है और न कभी हम डरेंगे। हम सच बोलते रहेंगे और तानाशाह की पोलते रहेंगे। देश की लोगों की आवाज उठाते रहेंगे क्योंकि हमारे साथ सच्चाई की ताकत वो करोड़ो देशवासियों का प्यार है।

Congress News: राहुल गांधी से पूरे केन्द्र की सरकार डरी और सहमी हुई है

उन्होंने कहा कि जिस परिवार से कई शहादत देश की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए दी गई उस परिवार के सदस्य राहुल गांधी को कोई डराने का प्रयास करेगा तो वो ओंधे मुंह गिरेगा। एक ही मामले पर अपने विधायकों एवं अपने नेताओं द्वारा दर्जनों जगहों पर केस दर्ज कराना यह दर्शाता है कि एक राहुल गांधी से पूरे केन्द्र की सरकार डरी और सहमी हुई है।

Congress Protest: अकेला राहुल गांधी पूरी केन्द्र सरकार को विचलित कर दिया है

संकल्प मार्च को संबोधित करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हम कानून में विश्वास रखने वाले लोग है, कानून के तहत लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह अचम्भित करने वाला मामला है कि मोदी नाम लेने पर मानहानि का केस दर्ज हो सकता है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत जजों को बदला गया। चुनावी माहौल में ऐसे बयानबाजी अकसर हो जाते हैं। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि एक अकेला राहुल गांधी पूरी केन्द्र सरकार को विचलित कर दिया है।

आज के संकल्प मार्च में अमरेन्द्र सिंह, रमाकांत आनंद, , अभिलाष साहु, कमल ठाकुर, इन्द्रजीत सिंह, सुन्दरी तिर्की, राजन सिंह राजा, सलीम खान, अजय सिंह, सुषमा हेम्ब्रोम, अख्तर अली, राजेश चन्द्र राजू, रोहित सिन्हा, जितेन्द्र त्रिवेदी, संजय कुमार, राजकुमार नागवंशी, राजाकर्मकार, गोपाल उपाध्याय, ओवेश, शदाब, मो युसूफ, वाहीद अंसारी, राखी प्रियदर्शनी, राखी कौर, मो रिजवान, मो मुजीब उर्फ जगनु, मेहराज अंसारी, आसान पठान, मो जाफर, गुलदीप रवी, असफाक, विक्की ठाकुर आदि सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

Exit mobile version