झारखंड में 16 निजी,11राज्य,1 केंद्रीय और 1 समवत विश्वविद्यालय है: Deepak Prakash
लेकिन कोई भी राज्य या निजी विश्वविद्यालय एन आई आर एफ 2022की रैंकिंग सूची में शामिल नहीं
admin
File Photo
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने आज राज्य सभा में झारखंड राज्य में स्थित मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालयों की संख्या,एवम उनके रैंक निर्धारण केलिए लागू प्रक्रिया अथवा मानदंड के संबंध में सवाल किए।
राज्यसभा में Deepak Prakash के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री श्री सुभाष सरकार ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सूचना के अनुसार झारखंड राज्य में 16 निजी,11 राज्य,1 केंद्रीय और 1समवत विश्वविद्यालय हैं।
राज्यमंत्री ने बताया कि निजी विश्वविद्यालयों सहित उच्चतर शिक्षण संस्थानों (एच ई आई) को रैंक देने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा (एन आई आर एफ)निर्धारित किया है। बताया कि निजी विश्वविद्यालयों सहित सभी उच्चतर शिक्षण संस्थानों को उनके प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित रूपरेखा के तहत रैंक दिया जाता है। जिसमे शिक्षण,अधिगम और संसाधन अनुसंधान और व्यावसायिक पद्धतियां,स्नातक परिणाम,आउटरीच,समावेशिता और सहसंस्थान दृष्टिकोण शामिल है।
राज्य,निजी विश्वविद्यालय NIRF 2022 में विश्वविद्यालय रैंकिंग सूची में शामिल नहीं है
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री श्री सुभाष सरकार ने बताया कि झारखंड में अवस्थित कोई भी राज्य,निजी विश्वविद्यालय एन आई आर एफ 2022 में विश्वविद्यालय रैंकिंग सूची में शामिल नहीं है।