झारखंड प्रदेश Congress ने मनाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित विनोदानंद झा की जयंती
admin
Former CM Of Bihar Late Dr. Binodanand Jha
Ranchi: झारखंड प्रदेष कांग्रेस कमिटी (Congress) के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पं. बिनोदानंद झा की जयन्ती प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अपर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किए।
Congress News: स्व. बिनोदानंद झा झारखंड के पहले नेता थे, जो कि अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री बने थे
इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि स्व. बिनोदानंद झा झारखंड के पहले नेता थे, जो कि अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। स्व. बिनोदानंद झा ने महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर पंचायत चुनाव के संदर्भ में जो विचार रखे थे, वह आज के समय में भी प्रासंगिक है।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सर्वश्री शहजादा अनवर, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, रविन्द्र सिंह, मणिशंकर तिवारी, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, अरूण श्रीवास्तव, नरेन्द्र लाल गोपी, अजय सिंह, राजेश चन्द्र राजू, प्रभात कुमार, राजीव प्रकाश चौधरी, सेवियर केस, रामानन्द केशरी, भूषण कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।