झारखंडी विचारों को एकजुट करने का समय, युवा पीढ़ी आगे आए: Sudesh Mahto
इतिहास अतीत का अध्याय ही नहीं बल्कि भविष्य का आईना भी
admin
रांची। Sudesh Mahto: अंग्रेजी शासन के जुल्म, शोषण, दमन के खिलाफ तथा अपनी धरती और अस्मिता की खातिर विद्रोह का चिराग जलाने वाले 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर ने स्वाधीनता संग्राम में जो बलिदान दिया, वो युगों-युगों तक हमें प्रेरित करते रहेगा।
आज भोगता टोली,कोकरोडीह,राहे में वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
अंग्रेजी शासन के जुल्म,शोषण के खिलाफ तथा अपनी धरती और अस्मिता की खातिर विद्रोह का चिराग जलाने वाले 1857 की क्रांति के महानायक शहीद नीलांबर-पीतांबर अमर रहें।झारखंड के सभी वीर शहीद अमर रहें। pic.twitter.com/psdFOdKTYN
उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने भोगता टोली, कोकरोडीह, राहे में वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही।
इतिहास अतीत का अध्याय ही नहीं बल्कि भविष्य का आईना भी है: Sudesh Mahto
कहा कि इतिहास अतीत का अध्याय ही नहीं बल्कि भविष्य का आईना भी है। आज परिस्थितियां विपरीत हैं, समय बहुत कठिन है। समाज को तोड़ना आसान है लेकिन जोड़ना उतना ही कठिन। हमें हर परिस्थिति में जागरुक एवं एकजुट रहना होगा। जो समाज जितना संगठित है, वो उतना ही उन्नत और विकसित है।
एकजुटता से ही विकास संभव है। हमारी लड़ाई अपने राज्य, अपने समाज व संस्कृति की रक्षा के लिए है। जो समाज पीछे छूट गए हैं, उन्हें प्रथम पाती में लाने की तैयारी करनी होगी। हमें झारखण्डी विचारों को एकजुट करना होगा।
हमने आजादी के 75 वर्षों का लंबे सफर पूर्ण कर लिया है: Sudesh Mahto
पूरे देश ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। ऐसे में हुकमरानो एवं आमजन दोनों जनों की जवावदेही है कि अपनी आजादी के सुरक्षित संरक्षित रखे। आजादी केवल वोट देने की नहीं वोट जिन बातों के लिए अधिकारों की रक्षा और हक के लिए हासिल की गयी है वे हक मिले, यह सुनिश्चित करना होगा।