HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

जामताड़ा विधायक Dr. Irfan Ansari ने जामताड़ा वासियों को दिया 17 नई सड़कों का सौगात

जामताड़ा नारायणपुर मिहिजाम एवं करमाटांड़ मे बिछेगा सड़कों का जाल

Jamtara विधायक Dr. Irfan Ansari ने जामताड़ा वासियों को 17 नई सड़कों का सौगात दिया। विधायक जी के निरंतर प्रयास के कारण जामताड़ा नारायणपुर मिहिजाम एवं कर्माटांड में बिछा सड़कों का जाल।

विधायक जी ने बताया की मैं जामताड़ा का विकास करने के मामले में पूरे झारखंड में सबसे आगे चल रहा हूं। हमारे विपक्षी भी मुझे फोन कर धन्यवाद दे रहे हैं। मैं लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करता रहता हूं जिसका नतीजा है कि आज आप जिस रास्ते से भी गुजरेंगे वहां हमारे द्वारा किए जा रहे विकास को देख पाएंगे।

सड़कों का नाम-

  1. लखनोडीह मोड़ से सबनपुर-9.36km
  2. चंपापुर से गिरिडीह जिला सिमा तक-3km
  3. नावाडीह से रिंगो रिंगो- 4.8km
  4. बरियारपुर से पोस्ता- 2.6km
  5. बंदाजोरी से भलगड़ा- 3.2km
  6. मिहिजाम से केवटजाली-1.8km
  7. अमोई रेलवे ब्रिज से केलाही मोड-4.6km
  8. बुधुडीह पेट्रोल पंप से सोनबाद-1.6km
  9. लीपिडीह से बेलटांड़ जोरिया तक-1.3km

विधायक जी ने कहा की हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने भी शहर जैसी सड़कों पर चलने का सपना देखा था जिसे आज मैं पूरा कर रहा हूं। मैंने गांव में रहने वाले को सीधा शहर से जोड़ने का काम किया हूं ताकि वे लोग हर क्षेत्र में आगे आए। उनके बच्चे भी शहर में पढ़ाई कर सकें और हमारे किसान व्यवसाय कर सके। हमारे दलित आदिवासी अल्पसंख्यक भाई का भी आज सपना पूरा होने जा रहा है।

Irfan Ansari

मैं बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का विकास करता हूं: Dr. Irfan Ansari

आगे विधायक जी ने कहा कि मैं बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का विकास करता हूं। आज लोगों का प्यार स्नेह एवं अपार जनसमर्थन मुझे मिल रहा है जो मुझे निरंतर विकास करने के लिए लगातार प्रेरित करता रहता है। मैं दिन-रात लोगों की सेवा करता हूं। आगे विधायक जी ने पूर्व सांसद को कोटि कोटि धन्यवाद देते हुए कहा की विकास करने का तरीका मैंने अपने पिताजी से सीखा है।

पूर्व में वह लगातार 30 साल तक क्षेत्र की जनता का सेवा की है और आज मुझे मौका मिला है तो मैं भी उनके पद चिन्हों पर चलकर जामताड़ा को विकास की मार्ग में लेकर चल रहा हूं।आगे विधायक जी ने जामताड़ा वासियों को साधुवाद दिया और कहां कि आप लोग ऐसे ही मेरा साथ देते रहें।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button