महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव Vinod Tawde का नाम एक विवादित मामले में सामने आया है।
HUGE: a day before Maharashtra goes to polls, major controversy.. BJP national general secretary Vinod Tawde trapped and gheraoed by a BVA MLA in a hotel in Virar, accused of having a Rs 5 crores cash bag with a diary of people to whom money given is reportedly mentioned. BJP… pic.twitter.com/lyChkwJHdZ
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) November 19, 2024
पालघर के नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप को लेकर तुलिंज पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से पहली में तावड़े और बीजेपी उम्मीदवार राजन नाइक का नाम शामिल है। इस एफआईआर में बीएनएस की धारा 223 और 173 के साथ RP एक्ट की धारा 126 का उल्लेख किया गया है।
Vinod Tawde: पुलिस की कार्रवाई और जब्ती
पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में 9.53 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। दूसरी एफआईआर में भी विनोद तावड़े और राजन नाइक पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हीं धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
तीसरी और चौथी एफआईआर में भी नाम
तीसरी एफआईआर में राजन नाइक, विनोद तावड़े, हितेंद्र ठाकुर और क्षितिज ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, चौथी एफआईआर में विधायक क्षितिज ठाकुर, प्रतीक ठाकुर और अन्य 5-6 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।
शिवसेना नेता का आरोप और वायरल वीडियो
शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता सुदेश चौधरी ने दावा किया है कि विवांता होटल में उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें क्षितिज ठाकुर और उनके कार्यकर्ता शामिल थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में बीएनएस की धारा 118(1), 189(2), 189(3) और 115 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Vinod Tawde की सफाई
आरोपों पर सफाई देते हुए विनोद तावड़े ने कहा, “मैं वहां से गुजरते हुए रुककर चाय पीने गया था। राजन नाइक ने मुझे बुलाया था। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीना गलत नहीं है। मैंने 40 साल पार्टी के लिए काम किया है, और मुझ पर पहले कभी पैसे लेने का आरोप नहीं लगा। मामले की सीसीटीवी फुटेज से जांच होनी चाहिए।”
-
JCERT की किताब में बिना नाम छपी लेखक की कविता, ‘बन गया खाना’ पर विवाद; कानूनी कार्रवाई की चेतावनी -
BPSC TRE-4 में बढ़ीं 932 सीटें, अब 33,320 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती; CTET अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से गरमाया पटना -
कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार का संदेश, बोले- विद्यार्थी केंद्रित हो विश्वविद्यालय की व्यवस्था -
झारखंड में पहली बार डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव,10-बेड ICU भी होगा लॉन्च -
वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का बड़ा हमला, CEC के इस्तीफे की मांग; CWC ने पारित किया प्रस्ताव -
JMM का 30 सितंबर को लोक भवन घेराव, MMDR कानून और SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन -
रांची को मिलेगा पहला हाईटेक ऑर्किड कंजर्वेटरी, सहजानंद चौक के पास संवरेगा दुर्लभ फूलों का संसार -
झारखंड के पारंपरिक वाद्य ‘मांदर’ को मिला GI Tag, लोक संस्कृति और कारीगरों को मिली नई पहचान -
सरायकेला में अवैध निर्माण पर अर्जुन मुंडा का बड़ा आरोप, डोबो-कपाली में भूमि उपयोग पर उठाए सवाल -
वीबी-जी राम जी योजना की निगरानी के लिए बनेगी राज्य परिषद, CM होंगे अध्यक्ष -
झारखंड में निवेश और तकनीकी विकास पर चर्चा, CM हेमंत सोरेन से मिले RMZ Infrastructure के दीपक छाबड़िया -
SIR को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना; प्रतुल शाहदेव ने लगाए गंभीर आरोप -
दुर्गा पूजा को लेकर DGP की हाईलेवल बैठक आज, लॉ एंड ऑर्डर और सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा -
रांची में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोती, भाजपा ने जताया आक्रोश; FIR की मांग -
इरफान अंसारी की ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, Jamtara में कांग्रेस का प्रदर्शन -
गुमला में SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज, DC कार्यालय के सामने जुटेंगे कार्यकर्ता -
हरेलाल महतो बोले- पार्टी छोड़ना आसान नहीं था, कई दलों से बातचीत जारी -
वोट चोरी’ के आरोपों पर बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जनता को गुमराह करने की कोशिश -
विश्व पर्यटन दिवस: हजारीबाग पहुंचे 5.83 लाख पर्यटक, कैनेरी हिल से सूर्यकुंड तक पर्यटन की अपार संभावनाएं -
रांची में पुलिस का बड़ा बॉर्डर सीलिंग ऑपरेशन, अचानक सड़कों पर उतरी फोर्स; वाहनों की सघन जांच
