कृषि मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने महिलाओं के साथ की धान रोपनी

Shilpi Neha Tirkey: झारखंड में ये वक्त धान रोपनी का है . हर तरफ पानी से भरे खेत में महिला – पुरुष की टोली धान रोपनी करते दिख जाएगी . राज्य भर में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरी.

झमाझम बारिश के बीच पानी से भरे खेत में धान रोपनी के लिए उतरी कृषि मंत्री Shilpi Neha Tirkey

अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई . आपको बता दें की झारखंड में धान रोपनी का एक अलग महत्व है . पारंपरिक रीति – रिवाज के साथ महिलाएं गीत गाती हुई अपने खेत में धान रोपनी करती है . धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है . किसान ईश्वर से अच्छी फसल होने का प्रार्थना कर धान की फसल की रोपाई करते है .

Shilpi Neha Tirkey: पारंपरिक रीति – रिवाज के साथ गीत गाती हुई गांव की महिलाएं हुई शामिल

चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के खेत में रोपा की सूचना पा कर बारिश के बावजूद महिलाओं ने खेत का रुख किया . रघुनाथपुर गांव की जॉनी उरांव ने कहा कि मंत्री को अपने साथ देख कर अच्छा लगा . वो हम लोगों के लिए परिवार की एक सदस्य की तरह है . पहले भी वो धान रोपनी और धान की कटाई के वक्त आती रहीं है . गांव की अनीता उरांव ने कहा कि कृषि मंत्री ने हमारे साथ धान की रोपाई की है . खेत में मंत्री के साथ – साथ रोपा करना अच्छा लगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: हूल दिवस पर हथियारों के साथ पकड़े गए संदिग्धों को लेकर गरमाई Jharkhand की राजनीति

Exit mobile version