करम पर्व हमारी विशिष्ट संस्कृति और जीवनशैली का प्रतीक: CM Hemant Soren

रांची। CM Hemant Soren  और विधायक कल्पना सोरेन आज रांची महिला महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित “करम पूजा महोत्सव-2025” में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी झारखंडवासियों को करम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और परंपराओं को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

प्रकृति के साथ हमारा अटूट संबंध: CM Hemant Soren

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि करम पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट संबंध, सामाजिक समरसता और प्रकृति के प्रति हमारी गहरी आस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बारिश, तूफान या गर्मी किसी भी मौसम में हमारी बहनें जिस उल्लास के साथ इस पर्व को मनाती हैं, वह प्रकृति के साथ हमारे साहचर्य का एक अनूठा उदाहरण है।

संस्कृति को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सौंपी है और इसे हर हाल में आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस तरह हमारी वर्तमान पीढ़ी इस परंपरा को सहेज रही है, उसी तरह आने वाली पीढ़ियां भी इसे पूरे श्रद्धा और सद्भाव के साथ आगे बढ़ाती रहेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

Exit mobile version