अमर बलिदान की अमर स्मृति है भगवान बिरसा मुंडा जेल संग्रहालय: Deepak Prakash

मोदी सरकार की ऐतिहासिक देन

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने पार्टी द्वारा आयोजित विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत रांची के पुराना जेल भवन स्थित भगवान बिरसा मुंडा पार्क एवम संग्रहालय का भ्रमण किया।

इस अवसर पर रांची के लोकप्रिय विधायक पूर्व मंत्री, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री सी. पी. सिंह जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के अध्यक्ष के.के.गुप्ता,रांची जिला के प्रभारी सह प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह जी, संचालन कर्ता महामंत्री वरुण साहू, धन्यवाद ज्ञापन कर्ता बलराम सिंह , कार्यक्रम प्रभारी जितेन्द्र सिंह पटेल, राकेश भास्कर, शोभा यादव,बसंत दास, चंद्रप्रकाश, अरविंद सिंह पिंटू, अनिता वर्मा, सुजाता सिंह,आनन्द वर्मा, सुवेश पाण्डेय, सुजीत शर्मा, दीपक साह, निलेश सिंह, सूर्यप्रताप, सुभाष अग्रवाल, कुमार उत्कर्ष अन्य उपस्थित रहें l

शहीद स्मारक झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता केलिए तीर्थ स्थल के समान है: Deepak Prakash

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह ऐतिहासिक शहीद स्मारक झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता केलिए तीर्थ स्थल के समान है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा के डबल इंजन की सरकार ने इसे विकसित और महिमा मंडित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भगवान बिरसा के शहादत स्थल को ही विकसित नहीं किया बल्कि उनकी जन्म तिथि को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाकर पूरी दुनिया में झारखंड का गौरव बढ़ाया। भगवान बिरसा का बलिदान केवल अंग्रेजी दासता के खिलाफ नही बल्कि झारखंड की संस्कृति और पहचान को नष्ट करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ था।

आज भी झारखंड की पहचान और संस्कृति को चोट पहुंचाने वाले तत्व सक्रिय है: Deepak Prakash

उन्होंने कहा आज भी झारखंड की पहचान और संस्कृति को चोट पहुंचाने वाले तत्व सक्रिय है । ऐसे तत्वों के मंसूबों को विफल करना ही भगवान बिरसा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

युवा, महिला, किसान, व्यापारी, हर वर्ग को हेमन्त सरकार ने सिर्फ ठगने का कार्य किया: CP Singh

विधायक सी पी सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा संग्रहालय सचमुच एक तीर्थ स्थल है क्योंकि यहां आने से देश के स्वाभिमान के लिए अपने प्राणो की बली देने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी की अमित स्मृतियां याद आती है यहां सबको आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुरे शहर को विकास कार्यो से चमकाने का कार्य किया वही दूसरी ओर हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में अब तक सर्फ जनता को धोखा देने का काम किया गया। युवा, महिला, किसान, व्यापारी, हर वर्ग को हेमन्त सरकार ने सिर्फ ठगने का कार्य किया।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही टीएमसी, बीजेपी ने किया पलटवार

Exit mobile version