HeadlinesJharkhandStatesTrending

तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, दीपिका पांडेय सिंह के परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, दीपिका पांडेय सिंह के परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

 

रांची: झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन से पूरा परिवार और उनके शुभचिंतक शोक में हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्मार्ट सिटी, रांची स्थित मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे और तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय और शब्दों से परे होता है।

 

हेमंत सोरेन ने परिवार को बंधाया ढांढस

 

मुख्यमंत्री ने इस कठिन घड़ी में परिवार को धैर्य और साहस बनाए रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत तृषा सिंह को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

कल्पना सोरेन ने भी दी श्रद्धांजलि

 

विधायक कल्पना सोरेन ने भी तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

 

इस दौरान राज्य सरकार के कई मंत्री, राज्यसभा सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मंत्री आवास पहुंचे और दिवंगत तृषा सिंह को श्रद्धांजलि दी।

 

तृषा सिंह के निधन की खबर के बाद से ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर बड़ी संख्या में नेता, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक पहुंच रहे हैं। पूरे माहौल में शोक और गम की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button