TrendingHeadlinesJharkhandNationalPoliticsStates

गजेंद्र पटेल बने Jharkhand BJP प्रभारी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी की जिम्मेदारी

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने की नई संगठनात्मक नियुक्तियां; प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं।

Ranchi: Jharkhand BJP: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा के बाद झारखंड भाजपा में उत्साह का माहौल है।

पार्टी ने गजेंद्र पटेल को झारखंड प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा और पूर्व विधायक अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है।

Jharkhand BJP: संगठनात्मक अनुभव से संगठन को मिलेगी गति: आदित्य साहू

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि गजेंद्र पटेल, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह के समृद्ध संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व का सीधा लाभ राज्य में संगठन को मिलेगा। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए झारखंड के नेताओं को बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिस पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगे।

Jharkhand BJP: बूथ स्तर तक विस्तार और नई ऊर्जा: बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नए प्रभारियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में झारखंड में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक नई गति मिलेगी। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के साथ संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा।

वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इस निर्णय का स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह तथा मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सहित संगठन के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त नेताओं के सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

यह भी पढ़े: Merchant Discount Rate: ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR से मुरलीगंज के व्यापारियों में असमंजस, 15 अक्टूबर से प्रभावी होगी व्यवस्था

 

यह भी पढ़े: NIA जांच में विदेशी कनेक्शन की पड़ताल, अमन समेत आरोपियों के बैंक खातों की जांच तेज

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button