HeadlinesJharkhandStatesTrending

दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर कांग्रेस में शोक, के. राजू और केशव महतो कमलेश ने जताई संवेदना

कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर कांग्रेस में शोक, के. राजू और केशव महतो कमलेश ने जताई संवेदना

 

Ranchi: जमशेदपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के असामयिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने घटना पर संवेदना जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संतान को खोने का दर्द किसी भी माता-पिता के लिए शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस दुखद घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और यह क्षति अपूरणीय है।

 

दुख की घड़ी में परिवार के साथ कांग्रेस

 

के. राजू और केशव महतो कमलेश ने कहा कि इस कठिन समय में पूरी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति मिलने की कामना की।

 

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

 

दोनों कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

 

गौरतलब है कि जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े खराब ट्रेलर से टकरा गई थी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button