HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

योगेंद्र तिवारी भी प्रेम प्रकाश जैसे सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार का सरगना: BJP

झारखंड में हुआ छत्तीसगढ़ से भी बड़ा शराब घोटाला

Ranchi: BJP प्रवक्ता एवम पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने आज राज्य सरकार पर फिर हमला बोला। षाडंगी ने कहा कि योगेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी से राज्य सरकार के सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार की कई परतें खुलेंगी।

ईडी की पूछताछ में कई राज खुलेंगे: BJP

कहा कि योगेंद्र तिवारी भी प्रेम प्रकाश सहित अन्य सत्ता दलालों की तरह ही भ्रष्टाचार का सरगना है। जिससे ईडी की पूछताछ में कई राज खुलेंगे। आखिर तिवारी द्वारा कई मेल मैसेज को डिलीट किया जाना भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होने का ही संकेत करता है। आखिर तीन साढ़े तीन वर्षों से राज्य सरकार ने योगेंद्र तिवारी पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की?

झारखंड का शराब घोटाला छत्तीसगढ़ शराब घोटाला से भी बड़ा साबित होगा: BJP

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को योगेंद्र तिवारी का भूत कुछ दिन पहले से ही परेशान करने लगा था जिसके कारण झामुमो की बौखलाहट बढ़ गई थी। झारखंड का शराब घोटाला छत्तीसगढ़ शराब घोटाला से भी बड़ा साबित होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के सत्ता पक्ष की चुप्पी का रहस्य जनता जानना चाहती है।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button