BiharHeadlinesPoliticsStatesTrending

बिहार का अगला CM कौन? Samrat Choudhary के नाम पर सहमति के संकेत, 15 अप्रैल को शपथ संभव

कन्फ्यूजन खत्म! बिहार में नए मुख्यमंत्री के लिए सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे

पटना: बिहार की राजनीति में अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, Samrat Choudhary  के नाम पर सहमति लगभग बन चुकी है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन अंदरखाने तैयारियां तेज हो गई हैं।

15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की तैयारी: Samrat Choudhary

खरमास खत्म होने के बाद 15 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम बड़े स्तर पर होगा, ताकि पूरे राज्य में एक मजबूत राजनीतिक संदेश दिया जा सके।

पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना: Samrat Choudhary

सूत्रों के अनुसार, इस समारोह में नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

सम्राट चौधरी के नाम पर क्यों बन रही सहमति?: Samrat Choudhary

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार और बीजेपी नेतृत्व के बीच हुई बातचीत के बाद सम्राट चौधरी का नाम मजबूत हुआ है।

  • बीजेपी लगातार सम्राट चौधरी को आगे बढ़ा रही है
  • नीतीश कुमार भी उनके साथ सहज नजर आ रहे हैं
  • दोनों के बीच बेहतर तालमेल को बड़ा कारण माना जा रहा है

इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि गठबंधन इस नाम पर सहमत हो चुका है।

बीजेपी ने ‘दावेदारों’ पर लगाया ब्रेक

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर चल रहे सीएम पद के दावेदारों से जुड़े पोस्ट पर रोक लगा दी है। पार्टी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी नेता खुद को सीएम कैंडिडेट के रूप में प्रचारित न करे, जिससे भ्रम की स्थिति खत्म हो सके।

फिर भी ‘सरप्राइज’ की गुंजाइश

हालांकि, बीजेपी और नीतीश कुमार दोनों ही अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आधिकारिक घोषणा से पहले किसी भी नाम को अंतिम मान लेना जल्दबाजी होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी पहले भी कई राज्यों में अप्रत्याशित चेहरों को मुख्यमंत्री बना चुकी है, इसलिए अंतिम फैसला आने तक सस्पेंस बना रह सकता है।

ये भी पढ़े:Jharkhand News: रामगढ़ में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button