JharkhandHeadlinesPoliticsStatesTrending

Dumka: जनवरी से खेतों में पहुंचेगा पानी, CM हेमंत ने जांची मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की रफ्तार

दुमका/रानेश्वर | झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने Dumka जिले के किसानों के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली ‘मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना’ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर बन रही इस परियोजना का जायजा लेते हुए सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बचे हुए कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि जल्द से जल्द किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके।

Dumka News: 80% काम पूरा, जनवरी से मिलेगी राहत

निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी एल. एंड टी. (L&T) के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बैराज लगभग तैयार है और 15 में से 90% गेट भी लग चुके हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि अगले साल जनवरी तक करीब 6,400 हेक्टेयर भूमि पर भूमिगत पाइपलाइन के जरिए सिंचाई सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

Dumka News: पर्यटन और जल संरक्षण का बनेगा मॉडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना बहुउपयोगी साबित होगी। सिद्धेश्वरी नदी के जल का पूर्ण सदुपयोग करने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। नदी में अतिरिक्त पानी होने पर उसे आसपास के तालाबों और जलाशयों में डाइवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा, यहां पर्यटन की संभावनाएं भी विकसित होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। सीएम ने कहा, “हमारी सरकार आधुनिक तकनीक के सहारे हर खेत तक पानी पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।”

Dumka News: 226 गांवों की बदल जाएगी तकदीर

नवंबर 2022 में 1,313 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई यह महत्वाकांक्षी परियोजना इलाके की तस्वीर बदल देगी।

  • कवरेज: मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के 226 गांवों को फायदा होगा।

  • सिंचाई क्षमता: कुल 22,283 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

  • तकनीक: पानी को भूमिगत पाइपलाइन (Underground Pipeline) के जरिए खेतों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे जमीन अधिग्रहण की समस्या कम होगी और पानी की बर्बादी रुकेगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक आलोक कुमार सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: IITF 2025: दिल्ली में छाया झारखंड का ‘माइनिंग टूरिज्म’, वर्चुअल रियलिटी में पतरातू और देवघर के दर्शन को उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button