WEF: दावोस में भारत की आवाज: सतत विकास पर आज होगा मंथन, हेमंत सोरेन और प्रह्लाद जोशी दिग्गजों के साथ करेंगे बैठक
admin
रांची/दावोस: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दूसरे दिन यानी आज (मंगलवार) भारतीय नेतृत्व वैश्विक मंच पर सतत विकास (Sustainable Development) का रोडमैप तैयार करेगा।
कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा आयोजित राउंड टेबल बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष रमेशकुमार संघवी एक साथ नजर आएंगे। ये नेता दुनिया भर के वरिष्ठ नीति निर्माताओं, विभिन्न कंपनियों के सीईओ और संस्थागत निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे।
WEF: लक्ष्य तय करना नहीं, अब एक्शन का वक्त
इस बैठक का मुख्य एजेंडा यह तय करना है कि जलवायु, संसाधन और तकनीक में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच सतत विकास की कार्ययोजना कैसी हो। चर्चा इस बात पर होगी कि अब चुनौती केवल महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करना नहीं है, बल्कि विकास की होड़ से समझौता किए बिना इन लक्ष्यों को वास्तविक अर्थव्यवस्था में लागू करना है।
WEF 2026: ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
राउंड टेबल बैठक में ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और मानव संसाधन के बेहतर इस्तेमाल पर गहन विचार-विमर्श होगा। इसमें जोर इस बात पर दिया जाएगा कि कैसे ‘पायलट प्रोजेक्ट्स’ से आगे बढ़कर समाधानों को व्यापक स्तर पर लागू किया जाए। साथ ही, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र मिलकर कैसे दीर्घकालिक वैल्यू (Long-term Value) तैयार कर सकते हैं, इस पर व्यावहारिक रणनीति बनाई जाएगी।
Hemant Soren Davos 2026, Pralhad Joshi, CII Roundtable Davos, Harsh Sanghavi, Sustainable Development Goals, World Economic Forum India