केंद्रीय बजट 2026: Sudesh Mahto ने बताया ‘विकसित भारत’ की ओर बड़ा कदम, रांची में NIMHANS-2 की घोषणा का स्वागत

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री Sudesh Mahto ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे समावेशी विकास और सामाजिक न्याय का दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के गरीबों, किसानों और छोटे उद्यमियों को सशक्त करने के साथ-साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने वाला है।

वंचित तबकों और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर

सुदेश महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की 7% विकास दर सरकार की मजबूत नीतियों का परिणाम है। उन्होंने बजट की कुछ प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित किया:

झारखंड को मिली बड़ी सौगात: रांची में खुलेगा NIMHANS-2

पार्टी प्रमुख ने विशेष रूप से रांची में निमहांस-2 (NIMHANS-2) की स्थापना की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को बड़ी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, बजट में झारखंड के लिए खनिज कॉरिडोर और हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की चर्चा से औद्योगिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

आजसू नेताओं ने जताई खुशी

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आजसू के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इसे अर्थव्यवस्था के लिए ‘बूस्टर’ बताया:

 

ये भी पढ़े: Tej Pratap Yadav ने छोड़ा सरकारी बंगला: नए मंत्री का आरोप- ‘एसी-पंखा तक उखाड़ ले गए’

 

Exit mobile version