रांची: CM Hemant Soren ने झारखंड के सहायक पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने इन कर्मियों की सेवा अवधि को अनुबंध के आधार पर एक साल के लिए बढ़ाने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने सहायक पुलिस कर्मियों को एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर सेवा अवधि में विस्तार दिए जाने का आदेश दिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग अब इससे संबंधित प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजेगी।
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) September 11, 2025
अब गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग इस प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के सामने अंतिम मंजूरी के लिए रखेगा।
यह निर्णय सहायक पुलिस कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनकी नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वे अपनी सेवा जारी रख पाएंगे।
यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग



