पेड़ पौधे हैं तो जीवन है: Babulal Marandi

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज खिजरी विधानसभा क्षेत्र के सिकिदिरी मंडल अंतर्गत नवागढ़ पंचायत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक वृक्ष मां के नाम के तहत पौधारोपण सह बूथ कार्यकर्ता सम्मान, अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।

हम प्रकृति की सुरक्षा सुनिश्चित करें तभी प्रकृति हमारे जीवन की रक्षा करेगी: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा प्रकृति हमारी मां है जो समस्त पृथ्वी वासियों की रक्षा करती है। प्रकृति की शोभा पेड़ पौधे,वृक्ष हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाकर हम प्रकृति की सुरक्षा सुनिश्चित करें तभी प्रकृति हमारे जीवन की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने स्थापना काल से केवल राजनीतिक नही बल्कि रचनात्मक कार्यक्रम के साथ भी जनता की बीच जाती है।

भाजपा प्रकृति और संस्कृति दोनो की सुरक्षा केलिए संकल्पित है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रकृति और संस्कृति दोनो की सुरक्षा केलिए संकल्पित है। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने इस वर्ष हमारे पार्टी के प्रेरणा पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस 23जून से लेकर उनकी जयंती 6जुलाई तक एक पेड़ मां के नाम लगाने के अभियान का आह्वान किया है। पार्टी के बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा मां के नाम पेड़ लगाकर हमे उसकी देखभाल की जिम्मेवारी लेनी है,उसे बचाना भी है । उन्होंने जनता एवम कार्यकर्ताओं से इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आहवान किया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM ने कहा- अगले तीन महीने के अंदर लगभग 40 हज़ार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

Exit mobile version