शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज: नेमरा में जुटेगा जनसैलाब, CM हेमंत करेंगे 14 फीट प्रतिमा का अनावरण
Ramgarh: झारखंड आंदोलन के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज (4 अगस्त) उनके पैतृक गांव नेमरा, लुकैयाटांड़ (रामगढ़) में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुजी की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में राज्यभर के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से हजारों समर्थकों और झारखंड आंदोलनकारियों के पहुंचने की संभावना है।
मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा अनावरण और श्रद्धांजलि अर्पित
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह करीब 11 बजे लुकैयाटांड़ मैदान पहुंचकर दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर सामाजिक परंपराओं के अनुसार शिबू सोरेन के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री शहीद सोबरन मांझी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विकास मेला और परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम
पुण्यतिथि के अवसर पर विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे तथा पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित करेंगे। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, झामुमो के नेता, झारखंड आंदोलनकारी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होंगे।
नेमरा में भव्य तैयारियां
शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को लेकर नेमरा और लुकैयाटांड़ में व्यापक तैयारियां की गई हैं। गोला चौक से लेकर कार्यक्रम स्थल तक श्रद्धांजलि बैनर, झामुमो के झंडे और स्वागत द्वार लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल की दीवारों को पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है।
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए विशेष हेलीपैड बनाया गया है, जबकि हजारों लोगों के बैठने के लिए जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया गया है। अलग-अलग पार्किंग, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्यक्रम को देखते हुए रामगढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त, डीआईजी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की है।
एक साल में बदली नेमरा की तस्वीर
शिबू सोरेन के निधन के बाद पिछले एक वर्ष में नेमरा गांव में कई विकास कार्य हुए हैं। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और दूरसंचार सुविधाओं का विस्तार किया गया है। गांव में बीएसएनएल, जियो और एयरटेल के नेटवर्क टावर लगाए गए हैं। 50 बेड के अस्पताल, जलमीनार, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, धुमकुड़िया भवन और कई नई सड़कों का निर्माण भी कराया गया है।
सरकार का दावा है कि नेमरा को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
नेमरा के मुख्य आयोजन के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां, माल्यार्पण कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालु और समर्थक उनके संघर्ष, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई और झारखंड निर्माण में दिए गए योगदान को याद कर उन्हें नमन कर रहे हैं।
-
समाहरणालय में करमा पूर्व संध्या समारोह, DC-SSP ने की प्रकृति पूजा की सराहना -
MMDR बिल और ‘चंदा चोरी’ के खिलाफ 26 सितंबर को कांग्रेस का लोक भवन मार्च, तैयारियों पर बैठक -
अनंत सिंह का नीरज कुमार पर हमला, ‘AK-47 रखकर फंसाया’; नीरज ने दिया जवाब -
मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर बाबूलाल ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र -
सांस लेने में तकलीफ के बाद रुपी सोरेन हिल व्यू अस्पताल में भर्ती -
JPSC-JSSC नियुक्ति रद्द मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई, सभी नियुक्तियां गलत नहीं; 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई -
चंद्रपुरा में घर में घुसकर फायरिंग, दंपति की मौत; बेटा गंभीर रूप से घायल -
CID के सामने आज पेश होंगे अधिवक्ता संजोय पिपरवाल, परीक्षा विवाद से जुड़े कानूनी पहलुओं पर होगी पूछताछ -
अभिलाष साहू की संगठनात्मक जिम्मेदारियां फिर स्थगित, के. राजू ने मांगी जांच रिपोर्ट -
अभय तिवारी के भाई अक्षय का CDR जांच में शामिल, परीक्षा से पहले दुग्धा पहुंचने का दावा -
द्वादशकर्म में पहुंचीं कल्पना सोरेन, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि -
लोहरदगा में ED की रेड, सैफ-अमन अंसारी के घर तलाशी -
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि -
2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल ने किया सरेंडर, झारखंड पुलिस को थी लंबे समय से तलाश -
गिरिडीह में न्याय की मांग को लेकर अनोखा विरोध, आधा बाल-मूंछ मुंडवाकर DC कार्यालय के सामने धरने पर बैठा परिवार -
गोड्डा में हथियार बनाने की कथित फैक्ट्री पर छापा -
हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने की मुलाकात, शिक्षा-निवेश समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा -
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज -
बीजेपी ने संगठन में किया विस्तार, विकास प्रीतम समेत 4 नेताओं को नई जिम्मेदारी -
जलाशयों में सोलर प्लांट से बदलेगी ऊर्जा तस्वीर, झारखंड में बड़ी संभावनाएं
