झारखंड Congress से भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल रवाना होंगे

राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम, सुबोधकांत सहाय और मिथिलेश ठाकुर

Ranchi: भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल रवाना होंगे झारखंड प्रदेश Congress कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर नेता विधायक दल आलमगीर आलम भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के झारखंड संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल होंगे l

Congress News:  भारत जोड़ो यात्रा30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में सम्पन्न होगी

प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया की विगत 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और 2 संघ शासित प्रदेशों से गुजरते हुए 3,970 किलोमीटर की दूरी तय करके 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में सम्पन्न होगी।

उन्होनें कहा की भारत जोड़ो यात्रा को करोड़ों लोगों का अकल्पनीय समर्थन मिला और इस यात्रा ने श्री राहुल गांधी के प्रेम और एकता के संदेश को देश में जन-जन तक पहुंचाया है। समाज के सभी वर्गों के अभूतपूर्व सहयोग और जन सामान्य की हार्दिक सहभागिता ने इसे एक ऐतिहासिक यात्रा का रूप दिया और भारतीय राजनीति के परिदृश्य को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।

Congress News: राहुल गांधी श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

इस यात्रा के समापन के अवसर पर श्री राहुल गांधी 30 जनवरी, 2023 को सुबह 10 बजे श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे इस आशय की जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया की माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के द्वारा व्यक्त भावनाओं के अनुसरण में सभी प्रदेश कांग्रेस समितियां, जिला कांग्रेस समितियां और ब्लॉक कांग्रेस समितियां भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्निहित संदेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए 30 जनवरी को इसी समय पर अपने-अपने पार्टी कार्यालयों या महत्वपूर्ण स्थलों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित करेंगी। झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा जी झंडोत्तोलन करेंगी l

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

 

Exit mobile version