
BUXAR: कल देर रात Pappu Yadav जब मांझी मुबारकपुर के पीड़ितों से मिलकर लौट रहे थे उसी वक़्त क़ाफ़िला भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
कल देर रात मांझी मुबारकपुर के पीड़ितों से मिलकर लौटने के दौरान हमारा क़ाफ़िला भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
हम तो बाल बाल बच गए, पर बहुत सारे साथियों को भीषण चोट लगी है। उनके उपचार की समुचित व्यवस्था कर पूर्णिया रवाना होंगे। सेवा के लिए संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। pic.twitter.com/QWzsSpcngo
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) February 14, 2023
घायल होने वालों में पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार और वाहन चालक सुधीर कुमार शामिल हैं
पुलिस ने मंगलवार को कहा कि जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले में एक वाहन बिहार के बक्सर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में Pappu Yadav बाल-बाल बच गए, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार और वाहन चालक सुधीर कुमार शामिल हैं।
घटना रविवार देर रात देवकुली गांव क्षेत्र के पास हुई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद ब्रह्मपुर और शाहपुर थाने से पीसीआर (112) वैन मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।
यह भी पढ़े: झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का प्रदेश BJP ने किया स्वागत



