HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

BJP के 43वर्ष संघर्ष,सफलता और राष्ट्र सेवा से परिपूर्ण: Deepak Prakash

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का संबोधन कार्यकर्ताओं केलिए प्रेरक

Ranchi: BJP झारखंड के सभी सांगठनिक जिलों,के जिला,मंडल एवम बूथों के अध्यक्ष ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के मिलकर पार्टी का ध्वज लगाया।

BJP: ध्वज लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को सुना

प्रदेश के 29हजार बूथों में निवास करने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर ध्वज लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को सुना।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश एवम प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराया एवम महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किए।

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम संगठन महामंत्री सहित नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन.

BJP के बूथ स्तर तक के हजारों कार्यकर्ताओं ने सुना

पार्टी का ध्वज फहराने के बाद 9.45बजे पूर्वाह्न से राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली से प्रधानमंत्री एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया जिसे बूथ स्तर तक के हजारों कार्यकर्ताओं ने सुना।

प्रदेश कार्यालय के सभागार में इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,राष्ट्रीय मंत्री एवम रांची की महापौर आशा लकड़ा,प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,सह मंत्री सूरज चौरसिया ,महेश पोद्दार,सुमन कुमार,पंकज सिन्हा,राजश्री जयंती,यदुनाथ पांडेय,शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,रवि भट्ट,आरती कुजूर,संजीव विजय वर्गीय,सीमा शर्मा,सत्यनारायण सिंह,राकेश भास्कर,उमाशंकर केडिया,रविनाथ किशोर,प्रेम मित्तल, अशोक बड़ाइक,उषा पांडेय, सोना खान,तारिक इमरान,रमेश सिंह,जयश्री इंदवार,मुनचुन राय,अरुण झा,पुनीता राय,लक्ष्मी कुमारी,गोपाल सोनी,इंद्रजीत यादव ,अरविंद तिवारी,संजय सहाय,सुबोध कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

BJP के हजारों कार्यकर्ताओं,एवम लाखों समर्थकों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी: Deepak Prakash

संबोधन के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि 6अप्रैल 1980को स्थापित भारतीय जनता पार्टी ने संघर्ष और सेवा के माध्यम से सफलता के 43वर्ष पूर्ण किए। श्री प्रकाश ने इस अवसर पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं,एवम लाखों समर्थकों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी। कहा पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने में सफलता पाई है।
उन्होंने कहा नेशन फर्स्ट हमारी प्रतिबद्धताओं की मूल में है।

श्री प्रकाश ने कहा कि आज स्थापना दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का संबोधन कार्यकर्ताओं केलिए पाथेय है।

BJP

कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता सांस्कृतिक राष्ट्रवाद,अंत्योदय के साथ भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित करने केलिए संकल्पित हैं।

BJP के करोड़ों कार्यकर्ता विचारधारा केलिए तन मन धन से समर्पित हैं: Deepak Prakash

नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गोंदा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाया,पार्टी का ध्वज लगाया। उन्होंने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी नीतियों कार्यक्रमों के आधार पर विश्वस्तरीय पहचान बनाई है। पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता विचारधारा केलिए तन मन धन से समर्पित हैं।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा परिवारवाद,वंशवाद,क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र केलिए समर्पित है। इसलिए दिन प्रतिदिन जनता में पार्टी की स्वीकृति बढ़ रही। जनता को भाजपा की नीतियों,कार्यक्रमों और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button