जनादेश पाकर राज्य सरकार निश्चिंत ,जनता परेशान: BJP

एक भी वादे पूरी नहीं कर रही हेमंत सरकार, भाजपा सदन में सरकार को करेगी बाध्य

BJP प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित विधायक सीपी सिंह,राज सिन्हा,नागेंद्र महतो,नीरा यादव,सत्येंद्र तिवारी,शशि भूषण ,मेहता, नवीन जायसवाल,मनोज यादव,अमित यादव,मंजू कुमारी,रागिनी सिंह,पूर्णिमा दास,शत्रुघ्न महतो,प्रदीप प्रसाद,रोशन लाल चौधरी,उज्जवल दास,देवेंद्र कुंवर ,प्रकाश राम उपस्थित रहे।

बैठक में आहुत विधानसभा सत्र के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार जनादेश का लगातार अपमान कर रही है। सत्ता पाकर राज्य सरकार मस्त हो गई है और जनता परेशान है।

श्री जायसवाल ने कहा कि अब तो नौकरी की परीक्षा ही केवल भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ी बल्कि दसवीं की परीक्षाएं भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। हेमंत सरकार पेपर लीक की सरकार बन गई है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है।बिना पैसे का ब्लॉक , अंचल में कोई काम नहीं हो रहा। विधि व्यवस्था ध्वस्त है।दिन दहाड़े हत्याएं हो रही।जमीन की लूट मची है।

कहा कि लाखों नौकरी का वादा कर सत्ता में आई सरकार 100…200नौकरी देकर अपना पीठ थपथपा रही है। बेरोजगारी भत्ता, 450रूपये में सिलिंडर की चर्चा तक नहीं कर रही राज्य सरकार।

कहा कि भाजपा जनभावनाओं के अनुरूप सदन में सरकार को घेरेगी। एक सशक्त विपक्ष के रूप में भाजपा जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक: 18 फरवरी 2025

 

 

 

 

 

↑
Exit mobile version