HeadlinesCrimeNationalStatesTrending

Shubhendu Adhikari के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, सुपारी किलिंग एंगल से जांच

मध्यमग्राम में ताबड़तोड़ फायरिंग कर BJP नेता के करीबी की हत्या

Shubhendu Adhikari के करीबी सहयोगी और निजी पीए चंद्रनाथ रथ की पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के महज 48 घंटे बाद हुई इस वारदात से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और सुपारी किलिंग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

घटना बुधवार रात मध्यमग्राम इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ कोलकाता से अपने घर लौट रहे थे, तभी डोलतला और मध्यमग्राम चौमाथा के बीच दोहरिया के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पहुंचे थे हमलावर: Shubhendu Adhikari

पुलिस के मुताबिक हमलावर हेलमेट पहने हुए थे और बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले में चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे बुद्धदेव बेरा भी गोली लगने से घायल हो गए। उनका इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा है।

6 से 10 राउंड फायरिंग की आशंका: Shubhendu Adhikari

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों ने करीब 6 से 10 राउंड फायरिंग की। शुरुआती फॉरेंसिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि वारदात में अत्याधुनिक “ग्लॉक 47 एक्स” पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस तरह के हथियार आम अपराधी इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में पेशेवर शूटरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बेहद करीब से मारी गई गोलियां

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चार बाइक सवार हमलावरों ने पहले कार को रोका और फिर बेहद करीब से चंद्रनाथ रथ पर गोलियां चलाईं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

घटना के बाद सिद्धनाथ गुप्ता और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़े: 10 हजार करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबाने की कोशिश: Pratul Shah Deo

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button