आज प्रातः झारखंड के कद्दावर नेता सह मंत्री झारखंड सरकार श्री Jagarnath Mahto का निधन
admin
Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahto
Ranchi: आज प्रातः झारखंड के कद्दावर नेता सह मंत्री झारखंड सरकार श्री Jagarnath Mahto का निधन हो गया।
स्व०महतो झारखंड आंदोलन के समय हमारे सहयोगी थे, उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, कार्यशैली, दूरदर्शिता तथा कुशल नेतृत्व प्रत्येक अवसर पर परिलक्षित होती थी। अपने संघर्ष , कर्तव्य निष्ठा, सादगी, और विचारों की स्पष्टता के कारण उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से झारखंड की राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया। आने वाली राजनैतिक पीढ़ी को उनके लंबे राजनैतिक जीवन से सिख प्राप्त होगी।
स्व० Jagarnath Mahto का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिवार एवं शुभचिंतकों को इस दुःख में खुद को संभालने की शक्ति प्रदान करें।
-शिबू सोरेन