हाजीपुर में Nishant Kumar पर बुलडोजर से फूलों की बारिश, सद्भाव यात्रा की शुरुआत

चंपारण से शुरू हुई सद्भाव यात्रा, JDU कार्यकर्ताओं में उत्साह

पटना/हाजीपुर: बिहार की सियासत में नई हलचल के बीच Nishant Kumar ने ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। यात्रा के पहले दिन वैशाली और हाजीपुर में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। खास बात यह रही कि हाजीपुर में बुलडोजर से फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यकर्ताओं का उत्साह, CM बनाने के लगे नारे: Nishant Kumar

यात्रा के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

चंपारण से शुरू हुई यात्रा: Nishant Kumar

निशांत कुमार ने अपनी यात्रा की शुरुआत West Champaran से की है, जो ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। यात्रा के पहले दिन वे बेतिया समेत कई इलाकों का दौरा करेंगे, जबकि 4 मई को वाल्मीकिनगर में कार्यक्रम तय है।

Nitish Kumar से लिया आशीर्वाद: Nishant Kumar

यात्रा पर निकलने से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे जदयू कार्यालय पहुंचे, जहां शंखनाद और बिगुल के साथ उनका स्वागत किया गया।

क्या बोले निशांत कुमार?

निशांत ने कहा, “इसका नाम ‘सद्भाव यात्रा’ इसलिए रखा गया है, क्योंकि हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं।”

बिना ब्रांडिंग का रथ, सादगी का संदेश

राजनीति में एंट्री के संकेत

विश्लेषकों का मानना है कि यह यात्रा निशांत कुमार की सक्रिय राजनीतिक भूमिका की शुरुआत हो सकती है। चंपारण से शुरुआत भी उनके राजनीतिक संकेतों को मजबूत करती है, क्योंकि यह क्षेत्र पहले भी बड़े अभियानों का केंद्र रहा है। ‘सद्भाव यात्रा’ के जरिए निशांत कुमार ने बिहार की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। आने वाले दिनों में उनकी भूमिका और स्पष्ट होने की उम्मीद हैI

ये भी पढ़े: Jharkhand News: न्यू झारखंड भवन का औचक निरीक्षण, पारदर्शी और डिजिटल सिस्टम पर जोर

Exit mobile version