HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Shibu Soren Health Update: ICU में भर्ती दिशोम गुरु की हालत स्थिर, सलामती के लिए झारखंड में हो रही प्रार्थना

रांची/नई दिल्ली: Shibu Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झामुमो के संस्थापक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन उर्फ दिशोम गुरु की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह पिछले पांच दिनों से ICU में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Shibu Soren Health Update: ICU में निगरानी, विदेश से भी ले रहे परामर्श

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिबू सोरेन का इलाज न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है। जरूरत पड़ने पर विदेशी विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया जा रहा है। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है और वह मधुमेह समेत कई पुरानी बीमारियों से भी पीड़ित हैं। उनके बाएं हिस्से में पैरालिसिस की स्थिति बनी हुई है।

Shibu Soren Health Update: पूरे राज्य में सलामती की दुआ

झारखंड के कोने-कोने से दिशोम गुरु के लिए पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जा रहे हैं। राजधानी रांची के भगवान जगन्नाथ मंदिर सहित कई स्थानों पर झामुमो समर्थकों और आम जनता ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। झारखंड की जनता में गहरी चिंता और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है।

Shibu Soren Health Update: दिल्ली में डटे हैं सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन, छोटे भाई बसंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव समेत झारखंड सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और नेता दिल्ली में कैंप कर रहे हैं

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

Shibu Soren Health Update: विपक्षी नेताओं ने भी प्रकट की संवेदना

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व सीएम रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर उनका हालचाल भी लिया।

मुख्यमंत्री का भावुक वीडियो संदेश

महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा:

हर साल इस पावन पर्व में शामिल होता था, परंतु आज आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी अस्वस्थ हैं। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें, ताकि उनका आशीर्वाद हमें मिलता रहे।

शिबू सोरेन की तबीयत से जुड़ी हर ताज़ा जानकारी के लिए हम आपको अपडेट देते रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादी — Vinod Kumar Pandey

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button