रांची: CM Hemant Soren से आज कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न जिलों के वरीय पुलिस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।
पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति
इस शिष्टाचार मुलाकात में दुमका के आईजी श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, बोकारो के आईजी श्री क्रांति कुमार गडिदेशी, पलामू के डीआईजी श्री नौशाद आलम अंसारी, धनबाद के एसएसपी श्री प्रभात कुमार, जमशेदपुर के एसएसपी श्री पीयूष पाण्डेय, बोकारो के एसपी श्री हरविंदर सिंह, पाकुड़ की एसपी श्रीमती निधि द्विवेदी तथा जामताड़ा के एसपी श्री राजकुमार मेहता उपस्थित थे।
CM Hemant Soren ने सराहा अधिकारियों का योगदान
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और बेहतर पुलिसिंग के लिए अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड की सुरक्षा और विकास में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
विकास और कानून व्यवस्था में सामंजस्य पर जोर: CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में विकास योजनाओं का क्रियान्वयन तभी प्रभावी हो सकता है जब क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी बनाए रखें और जनता को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
नवीन तकनीक और सामुदायिक पुलिसिंग पर चर्चा
इस मुलाकात में पुलिसिंग को तकनीक से जोड़ने और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आधुनिक संसाधनों के माध्यम से अपराध नियंत्रण और जांच प्रक्रिया को तेज करने की बात कही।
यह भी पढ़े: IndiGo Flight Emergency Landing: पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान पर बन आया खतरा, गिद्ध से टकराया विमान, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग



