HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStates

डीजे बैन को लेकर Jharkhand Vidhansabha में हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

रामनवमी पर डीजे बैन को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा ने सरकार को घेरा

रांची: Jharkhand Vidhansabha में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही रामनवमी के दौरान डीजे बजाने पर रोक के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरते हुए सदन में विरोध जताया।

भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि हिंदू पर्व-त्योहारों के समय डीजे बजाने पर रोक लगा दी जाती है, जबकि अन्य धर्मों के त्योहारों के दौरान ऐसी सख्ती नहीं दिखाई जाती। उन्होंने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए इस पर स्पष्ट जवाब मांगा।

मामले को लेकर भाजपा के कई विधायक सदन के वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी अपनी बात रखने के लिए वेल में उतर आए। कांग्रेस विधायक राजेश कश्यप भी इस दौरान वेल में दिखाई दिए।

वहीं विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया जा रहा है।

हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि देर रात डीजे बजाने पर रोक झारखंड सरकार का फैसला नहीं है, बल्कि यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत लागू नियम है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार सहित कई राज्यों में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू है।

उन्होंने आगे कहा कि देश इस समय कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर असर पड़ रहा है और इन मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़े: T20 World Cup 2026: संजू और ईशान- दो उपेक्षित योद्धाओं के ‘अर्श’ तक पहुँचने की कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button