Republic Day: गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने फहराया तिरंगा, जवानों को किया सम्मानित

Republic Day: बिहार में 77वें गणतंत्र दिवस का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी समारोह में मौजूद रहे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगे को सलामी दी।

Republic Day: 21 टुकड़ियों की परेड और वीरों का सम्मान

झंडोत्तोलन के बाद राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। इस बार समारोह में सुरक्षा बलों की कुल 21 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार परेड निकाली। इस मौके पर राज्यपाल ने उल्लेखनीय सेवा के लिए जवानों को पुरस्कृत भी किया। सम्मानित होने वालों में भोजपुर के लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी (7.50 लाख रुपये का पुरस्कार), पूर्णिया के शशिभूषण कुमार और समस्तीपुर के मेजर जनरल अखिलेश कुमार शामिल हैं।

 

‘संविधान हमारे पथ प्रदर्शक’: राज्यपाल

अपने संबोधन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहारवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 77 वर्ष पूर्व देश में एक गौरवशाली और संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य की नींव पड़ी थी। उन्होंने संविधान को पथ प्रदर्शक बताते हुए कहा कि यह नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की गारंटी देता है। राज्यपाल ने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था (Law and Order) बनाए रखने और समाज के हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर लंदन में भावुक हुए सीएम सोरेन, बाबा साहेब के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि

 

 

Exit mobile version