Ranchi Crime: बूटी बस्ती में संजय पाहन नाम के व्यक्ति की कल हत्या

Ranchi Crime: आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने पाहन के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। रांची महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता भी उपस्थित थे।

Ranchi Crime: स्व पाहन एक मिलनसार व्यक्ति थे जिनकी किसी से वैमनस्यता नही थी

श्री मरांडी ने कहा कि स्व पाहन एक मिलनसार व्यक्ति थे जिनकी किसी से वैमनस्यता नही थी। कहा कि इसके कारण हत्या का मामला गंभीर लगता है। उन्होंने राज्य सरकार से इस हत्या की जांच ईमानदार,सक्षम ,वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर कराये जाने की मांग की।

श्री मरांडी ने कहा कि परेशानी हो तो राज्य सरकार इसे सीबीआई को सौंप दे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के संबंध में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: Babulal Marandi

 

 

↑
Exit mobile version