TrendingCrimeHeadlinesJharkhandPoliticsStates

हूल दिवस पर हथियारों के साथ पकड़े गए संदिग्धों को लेकर गरमाई Jharkhand की राजनीति

CM हेमंत सोरेन की हत्या की साजिश? भोगनाडीह में हथियारबंद लोगों की गिरफ्तारी पर JMM का बड़ा आरोप, BJP का तीखा पलटवार

रांची: Jharkhand की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में हथियारबंद संदिग्ध लोगों को सुरक्षाबलों ने पकड़ा।

इस घटना पर Jharkhand Mukti Morcha (JMM) ने तीखा आरोप लगाया है कि यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हत्या की साजिश हो सकती है। पार्टी ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके नेताओं को कठघरे में खड़ा किया है।

JMM का आरोप: पूर्व CM चंपाई और निशिकांत दुबे साजिश के केंद्र में

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि हूल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कैबिनेट मंत्रियों की हत्या की साजिश रची गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भोगनाडीह में पकड़े गए हथियारबंद लोगों का संबंध पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा,

“ये लोग हथियार लेकर भोगनाडीह में क्या करने गए थे? क्या उनकी मंशा मुख्यमंत्री की हत्या की थी? दिल्ली के दीनदयाल मार्ग से यह साजिश रची जा रही है और इसे निशिकांत दुबे निर्देशित कर रहे हैं।”

Jharkhand News: JMM का दावा: “सांताल को मणिपुर बनाने की कोशिश”

सुप्रियो ने भाजपा पर झारखंड को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि

“भाजपा नेता संताल को मणिपुर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारे जुझारू कार्यकर्ता ऐसे मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस साजिश में मंडल मुर्मू का नाम सामने आ रहा है, और इस पूरे षड्यंत्र की परतें जल्द खुलेंगी।

भाजपा का पलटवार: JMM की बौखलाहट और तुष्टिकरण की राजनीति

JMM के आरोपों पर भाजपा ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि

“झामुमो संताल परगना को तुष्टिकरण की आग में झोंक देना चाहता है। हेमंत सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर है कि अब शहीदों के वंशज भी उन्हें प्यादे नजर आने लगे हैं।”

साहू ने कहा कि झामुमो की सांताल क्षेत्र में गिरती पकड़ से पार्टी घबराई हुई है, इसलिए झूठे और सनसनीखेज आरोप लगाकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश की जा रही है।

Jharkhand News: मंडल मुर्मू की गिरफ्तारी पर भी छिड़ा विवाद

भाजपा ने शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू के साथ हुई पुलिस कार्रवाई को शर्मनाक बताया और कहा कि यह दर्शाता है कि झामुमो सत्ता में रहते हुए किस हद तक जा सकती है। वहीं, झामुमो का दावा है कि मुर्मू भी इस साजिश में शामिल हैं और उनके खिलाफ जांच आवश्यक है।

Jharkhand News: क्या यह सियासी बयानबाजी है या कोई गहरी साजिश?

Jharkhand की राजनीति में यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ रहा है। एक ओर JMM इसे मुख्यमंत्री की जान पर खतरा बता रही है, वहीं भाजपा इसे “राजनीतिक नौटंकी” करार दे रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि गिरफ्तार संदिग्धों के खिलाफ क्या सबूत सामने आते हैं।

 

 

 

यह भी पढ़े: आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादी — Vinod Kumar Pandey

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button