BiharHeadlinesPolitics

पिछड़ा बिहार’ बयान पर सियासी संग्राम, Neeraj Kumar का तेजस्वी पर हमला

केरल से तुलना क्यों?’ तेजस्वी के बयान पर जेडीयू का करारा जवाब

पटना: तेजस्वी यादव के ‘बिहार पिछड़ा है’ वाले बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। जेडीयू प्रवक्ता Neeraj Kumar ने इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए न केवल तेजस्वी यादव को घेरा, बल्कि बिहार के विकास मॉडल का भी जोरदार बचाव किया।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने केरल दौरे के दौरान कहा था कि वे देश के सबसे पिछड़े राज्य बिहार से आते हैं और केरल के विकास से प्रभावित हैं। इस बयान के बाद जेडीयू ने इसे बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

संपत्ति पर उठाए सवाल: Neeraj Kumar

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उनकी संपत्ति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जो नेता बिहार को पिछड़ा बताते हैं, उनके पास खुद 468 बीघा जमीन है, जिसमें 43 बीघा पटना में ही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पिनाराई विजयन के पास इतनी जमीन है?

विकास पर तुलना की चुनौती: Neeraj Kumar

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि बिहार को पिछड़ा बताने से पहले तुलना तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि केरल के पुलिस मुख्यालय और कलेक्ट्रेट की तस्वीरें साझा करें और बिहार के आधुनिक ढांचे से तुलना करें।

बिहार के विकास का दावा: Neeraj Kumar

नीरज कुमार ने दावा किया कि पटना का जिला संग्रहालय और अन्य सरकारी ढांचे देश में बेहतरीन हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात जैसे राज्यों से भी लोग बिहार के संग्रहालय को देखने आते हैं और इसकी सराहना करते हैं।

जेपी गंगा पथ का जिक्र

नीरज कुमार ने जेपी गंगा पथ का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर यहां बना है, क्या वैसा केरल में है? इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। एक तरफ जहां विपक्ष बिहार की स्थिति पर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ताधारी दल विकास के दावों के साथ जवाब दे रहा है।

ये भी पढ़े: असम के सरूपथर में गरजे Hemant Soren: साहिल मुंडा केवल प्रत्याशी नहीं, वंचितों की बुलंद आवाज़ हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button