CrimeHeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

CM ने राज्य में भ्रष्टाचार की गंदगी फैलाई, मोदी सरकार सफाई केलिए संकल्पित: Aditya Sahu

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज मुख्यमंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी

Ranchi: Aditya Sahu ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सरकारी कार्यक्रम सरकार आपके द्वार की विफलता से बौखला गए है इसलिए लगातार असंसदीय और गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे।

कहा कि लाखों रुपए राज्य सरकार के खजाने से खर्च किए जाने के बाद भी कार्यक्रम में जनता की भागीदारी नहीं हो पा रही इसलिए अब तो स्कूल के बच्चे बच्चियों से पंडाल में कुर्सियां भरी जा रही।

हेमंत सरकार की लोकप्रियता कितनी है यह इसी से उजागर हो रही: Aditya Sahu

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के पास विकास की कोई बात कहने को नही है इसलिए केवल बयानबाजी करके अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में भ्रष्टाचार की गंदगी फैला दी है। ब्लॉक से लेकर सचिवालय तक केवल भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार। राज्य में केवल लूट मची है।खान खनिज की लूट,बालू पत्थर की लूट,जमीन की लूट।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार का स्वच्छता अभियान किसी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ने वाला: Aditya Sahu

उन्होंने कहा कि इसे दूर करने का बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार का स्वच्छता अभियान किसी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ने वाला।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की हिम्मत है तो संकल्प यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य के जिन मुद्दों को उठाया है उसका जवाब मुख्यमंत्री जी दें।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पूजा पाठ का उपहास उड़ाए जाने की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन सनातन का विरोधी है। मुख्यमंत्री को हिम्मत है तो कभी चंगाई सभा और दरगाहों के ऊपर भी बोल कर देख लें।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के संबंध में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: Babulal Marandi

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button