10- पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी सत्ता पुलिस गठजोड़ का Terror….Babulal Marandi

कर्मठ अधिकारियों को दी सलाह ..राज्य के भ्रष्ट सत्तासीन नेताओं के चंगुल में फंसने से बचें

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने राज्य में व्याप्त सत्ता पुलिस प्रशासन के गठजोड़ से व्याप्त आतंक को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

Babulal Marandi ने हेमंत सरकार पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की तर्ज पर सत्ता पुलिस गठजोड़ के द्वारा राज्य को आतंकित करने का आरोप लगाया।

पुलिस-सत्ता गठजोड़ से किेये गये अत्याचार एवं आतंक: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की दुर्गति में सत्ताधारियों के साथ साथ वहां के कुछ अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस-सत्ता गठजोड़ से किेये गये अत्याचार एवं आतंक से जुड़े छोटे-बड़े क़रीब एक दर्जन मामले की जाँच उच्च न्यायालय के आदेश से सीबीआई कर रही है। झारखंड भी इसी रास्ते पर है।

उन्होंने झारखंड के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आपने सत्ता के सह पर पाप करने वाले अधिकारियों का हश्र देख लिया है। कोई जमानत को तरस रहा है तो कोई जेल में तड़प रहा है। उनके परिवारवालों की क्या हालत होगी? यह बताने की ज़रूरत नहीं है।

कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी अपनी गर्दन और बेहिसाब ज़मीन जायदाद बचाने की चिंता से डर के मारे हॉंफ रहे हैं। उनमें इतनी भी हिम्मत नहीं बची कि वे अबतक पकड़े गये अपने उनलोगों के प्रति संवेदना का एक शब्द भी अपने मुँह से निकाल सकें जो उनके हिसाब से ग़लत काम करने के चलते जेल में हैं।

“साहब” की खुद की गर्दन इतनी बुरी तरह फंसी है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कर्मठ अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि आप राज्य के सत्ताधारियों की चोरी, डकैती, अपराध, घोटाले और षड्यंत्र के काम में साझेदार न बनें, क्योंकि जब जांच स्वतंत्र एजेंसियां गर्दन पकड़ती हैं तो बचाने वाला कोई नहीं होता। वैसे भी, “साहब” की खुद की गर्दन इतनी बुरी तरह फंसी है तो वह आपको क्या बचाएंगे?

कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुर्ख सत्ता की चासनी में जलेबी छान रहे कुछ समझदार लोग पिछले अनुभव से सबक़ लेंगे, मेरे इशारे को समझेंगे और ऐसा अनर्गल काम नहीं करेंगे जो उनके खुद के लिये मुसीबत बन जाये।

 

 

यह भी पढ़े: Tejashwi Yadav के इस्तीफे की मांग फिर तेज, क्या Nitish Kumar का ‘सुरक्षित निकास’ प्लान तैयार है?

Exit mobile version