PM Modi के एयरपोर्ट से राजभवन जाने के क्रम में हुआ भव्य स्वागत

प्रदेश कार्यालय के समक्ष प्रधानमंत्री का महिला मोर्चा की बहनों ने किया स्वागत। पुष्प वर्षा,के साथ किया अभिवादन। प्रधानमंत्री ने रुककर जताया आभार

Ranchi: PM Modi जी के एयरपोर्ट से राजभवन जाने के क्रम में विभिन्न स्थलों पर स्वागत किया गया।

PM Modi का सांस्कृतिक नृत्य, ढोल नगाड़ा के साथ स्वागत किया गया

जिसमें हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, भाजपा कार्यालय, हरमू, हरमू चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, रातू रोड चौक, एल. पी. एन शाहदेव चौक, रणधीर वर्मा चौक और (राजभवन चौक) शामिल है। प्रधानमंत्री जी का सांस्कृतिक नृत्य, ढोल नगाड़ा के साथ स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

जगह जगह पर प्रधानमंत्री जी ने अपने वाहन से लोगों के स्वागत का आभार प्रकट किया। मोदी जी के स्वागत के दौरान मोदी मोदी का जमकर नारा लगा। सर्वप्रथम एयरपोर्ट से बाहर कर्पूरी ठाकुर चौक हीनू में, हिंदपीढ़ी, हिनू, डोरंडा और नामकुम मंडल के कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया। जिसके प्रभारी प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा थे।

बिरसा चौक के प्रभारी विधायक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में PM Modi का स्वागत किया गया

जिनके साथ हटिया,धुर्वा,जगन्नाथपुर,मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अरगोड़ा चौक पर सांसद संजय सेठ जी के साथ पंडरा और अरगोड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर के साथ महिला मोर्चा की बहनों ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान श्रीमती आरती कुजूर, मंजूलता दुबे, डॉ सीमा सिंह, रेणुका मुर्मू, सरिता पांडेय, रेणु तिर्की, बबिता बर्मा, सुश्री लक्ष्मी कुमारी, बबिता झा, अंजली लकड़ा, सुचिता सिंह, कुमकुम देवी, सीमा शर्मा समेत हज़ारों लोग कतरबद्ध होकर उपस्थित रहे।

PM Modi in Ranchi: आदित्य साहू जी के साथ हरमू मंडल और प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

हरमू चौक पर प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू जी के साथ हरमू मंडल और प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सहजानंद चौक पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवम संदीप वर्मा के साथ चुटिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। किशोरगंज चौक पर विधायक सीपी सिंह जी के साथ किशोरगंज और पहाड़ी मंदिर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

रातु रोड चौराहे पर सुखदेव नगर मंडल के कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रातू रोड न्यू मार्केट चौक में मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल बीजेपी झारखंड प्रदेश के महामंत्री श्री बालमुकुंद सहाय , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रमेश सिंह जी ‌, सुखदेव नगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सत्यनारायण सिंह जी , विनय सिंह जी , नंदकिशोर अरोड़ा , सोनू सिंह , अशोक यादव , सहित देव तुल्य हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे ।

एल पी एन शाहदेव चौक पर विधायक समरी लाल के साथ गोंदा और कांके मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मछलीघर के पास रणधीर वर्मा तिराहा पर निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय के साथ अपर बाजार,लालपुर, कोकर, लोवर बाजार,और बरियातू मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरतरू Sudesh Mahto

 

 

Exit mobile version