राम और हनुमान को नकारने वाले को जनता नकार देगी: Deepak Prakash

राज्य की जनता चाहती हैराज्य को लूटने वाले जेल जाएं,हेमंत सरकार से निजात मिले

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने आज राज्य के सत्ताधारी गठबंधन दल झामुमो कांग्रेस और राजद को आड़े हाथो लिया। वे आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मिलन समारोह में आज गोड्डा जिला कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में 300से ज्यादा कांग्रेस, झामुमो और राजद के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई एवम अभिनंदन। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा,गोड्डा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजीव मेहता ने किया।

मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने अपने कार्यों से कितने आदिवासी,मूलवासी,दलित ,पिछड़ों को लाभान्वित किया?: Deepak Prakash

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य के सत्ताधारी गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ मची है। कार्यकर्ताओं का पार्टी की नीतियों ,कार्यक्रमों से लगातार मोह भंग हो रहा। उन्हे मालूम हो गया कि यह गठबंधन राज्य हित केलिए नही बल्कि राज्य के संसाधनों को लूटने केलिए और अपने अपने परिजनों की तिजोरी भरने केलिए है। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने अपने कार्यों से कितने आदिवासी,मूलवासी,दलित ,पिछड़ों को लाभान्वित किया। ?

श्री प्रकाश ने कहा राज्य में व्याप्त राज संपोषित भ्रष्टाचार ,खनिज संसाधनों की लूट ,महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार से जनता में आक्रोश है। जनता चाहती है कि राज्य को लूटने वाले ,उनको संरक्षण देने वाले जेल जाएं और हेमंत सरकार से जल्द निजात मिले।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: चेन स्नैचरों को संसाद सुशिल सिंह ने पीछा कर पकड़ा , 3 गिरफ्तार, 1 सोने की चेन बरामद

 

 

Exit mobile version