BiharHeadlinesPoliticsStatesTrending

Nitish Kumar की नई टीम तैयार: कल 18 मंत्री ले सकते हैं शपथ, पुराने चेहरों पर फिर भरोसा; देखें संभावित लिस्ट

पटना — बिहार में गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। Nitish Kumar एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन सबकी नजरें उनकी नई कैबिनेट पर टिकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ करीब 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं। संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर देर रात तक मंथन चलता रहा और दावेदार फोन की घंटी बजने का इंतजार करते रहे।

खबर है कि नई सरकार में प्रयोग करने के बजाय ‘अनुभव’ को तरजीह दी जाएगी, यानी ज्यादातर पुराने चेहरों को ही दोबारा मौका मिलने की संभावना है। मंत्रिमंडल में 3 महिला मंत्रियों को भी शामिल किए जाने की चर्चा है।

JDU: भरोसेमंद सिपहसालारों की वापसी

Nitish Kumar अपनी पार्टी जदयू (JDU) से अपने पुराने और विश्वस्त सहयोगियों को ही कैबिनेट में जगह देंगे। जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, वे हैं:

  • विजय कुमार चौधरी

  • बिजेंद्र प्रसाद यादव

  • श्रवण कुमार

  • अशोक चौधरी

  • लेशी सिंह

  • सुनील कुमार

  • जमा खान

  • नए चेहरे: भगवान सिंह कुशवाहा या रामसेवक सिंह में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

BJP: 8 मंत्री और 2 डिप्टी सीएम!

भाजपा कोटे से लगभग 8 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। शीर्ष नेतृत्व ने जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन का खास ख्याल रखा है।

  • डिप्टी सीएम: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

  • अन्य संभावित मंत्री: नितिन नवीन, मंगल पांडेय, कृष्ण कुमार ऋषि और रमा निषाद।

Nitish Kumar Cabinet: सहयोगी दल: हम, रालोमो और लोजपा (आर)

एनडीए के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में सम्मानजनक हिस्सेदारी दी जा रही है:

  • रालोमो (RLM): उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक महिला चेहरा, उनकी पत्नी स्नेहलता, को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

  • हम (HAM): जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का मंत्री बनना तय है (वे पिछली सरकार में भी मंत्री थे)।

  • लोजपा (रामविलास): पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Nitish Kumar Cabinet: एक नजर में: संभावित मंत्रियों की सूची

पार्टी संभावित नाम
JDU विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, जमा खान
BJP सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम), मंगल पांडेय, नितिन नवीन
HAM संतोष सुमन
LJP (R) राजू तिवारी
RLM स्नेहलता (उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी)

 

 

 

 

यह भी पढ़े: हार के बाद Prashant Kishor का बड़ा ऐलान- ‘नीतीश 6 महीने में वादा पूरा करें तो छोड़ दूंगा राजनीति’, कल करेंगे उपवास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button