Neha Mahto झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष बनीं

रांची। झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष Neha Mahto को झारखंड ओलंपिक संघ का वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें संघ के अध्यक्ष आर.के. आनंद ने उनकी खेल और बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों और विशेष योगदान के लिए सौंपी है।

खेल और बाल कल्याण में सराहनीय योगदान: Neha Mahto

मधुकांत पाठक, झारखंड ओलंपिक संघ के सेक्रेटरी जनरल, ने बताया कि नेहा महतो ने झारखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में तीरंदाजी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी बताया गया कि 2015 में नेहा महतो के नेतृत्व में संचालित बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी, सिल्ली को पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा खेल और बाल कल्याण में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

नई भूमिका से खेलों को मिलेगा बढ़ावा: Neha Mahto

झारखंड ओलंपिक संघ का मानना है कि नेहा महतो की इस नई भूमिका से राज्य में न केवल तीरंदाजी, बल्कि अन्य खेल विधाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उनकी विशेषज्ञता और मार्गदर्शन से झारखंड के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

Exit mobile version