Naxal Surrender: 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर समेत पांच नक्सली करेंगे सरेंडर

Ranchi: झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आज पांच इनामी नक्सली सरेंडर (Naxal Surrender) करने जा रहे हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंकू जिसके ऊपर 10 Lakh का इनाम रखा गया था।

सब जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब जोनल कमांडर नीलू यादव उर्फ सलीम, सब जोनल कमांडर संतोष भैया और सुकन और दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया शामिल है।

Naxal Surrender: सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के समक्ष करेंगे सरेंडर

इतवार को 11:00 बजे यह सभी नक्सली झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। हाल में ही भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के झारखंड में रीजनल कमेटी मेंबर और 15 लाख के इनामी नक्सली इंदल गंजू ने भी सरेंडर किया था।

Naxal Surrender: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर लगातार नक्सली कर रहे हैं सरेंडर

झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। झारखंड सरकार की इस नीति का उद्देश्य माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को बहुत तरह के लाभ दिए जाते हैं। सरकार उन्हें बेहतर जिंदगी जीने का एक मौका दे रही है।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: चेन स्नैचरों को संसाद सुशिल सिंह ने पीछा कर पकड़ा , 3 गिरफ्तार, 1 सोने की चेन बरामद

 

 

Exit mobile version