Congress: राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम, डॉ0 रामेश्वर उरॉंव, बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख की बैठक

Ranchi: अखिल भारतीय Congress कमिटी की दिनांक 16 अगस्त 2023 को सम्पन्न बैठक में हुई चर्चा के आलोक में आज 21 अगस्त 2023 को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, माननीय मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरॉंव, बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख की बैठक हुई।

प्रत्येक मंत्री प्रत्येक माह सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करेंगे: Congress

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंत्री प्रत्येक माह सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करेंगे, जिसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, संबंधित जिले के कार्यकारी अध्यक्ष, जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी को सूचना दी जायेगी।

प्रत्येक मंत्री प्रत्येक माह दो-दो जिलों में जन-सुनवाई करेंगे: Congress

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंत्री प्रत्येक माह दो-दो जिलों में जन-सुनवाई करेंगे। माननीय मंत्री को विधायक के तौर पर जो विधानसभा क्षेत्र का कार्य सौंपा गया है, प्रत्येक माह में एक विधानसभा में जन – सुनवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ हीं साथ बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन विधायकों को विधानसभा की जिम्मेवारी दी गयी है वो सभी अपने-अपने प्रभार के विधानसभा क्षेत्र में जन-सुनवाई सुनिश्चित करेंगे।

उपचुनाव को लेकर चर्चा: Congress

बैठक में डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई, जिसमें तय हुआ कि सभी नेता डुमरी विधानसभा में गठबंधन की उम्मीदवार बेबी देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर जीत सुनिश्चित करने में अपनी अहम् भूमिका का निर्वहन करेंगे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

 

Exit mobile version