‘मन की बात’ भारत की प्रगति और विरासत का दस्तावेज: Aditya Sahu
admin
रांची/दुमका: Aditya Sahu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को हुआ। झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को सुना। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
वासुकीनाथ में बोले साहू- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है पीएम का संबोधन: Aditya Sahu
प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह गैर-राजनीतिक संबोधन केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की प्रगति और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का एक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की परिवार व्यवस्था को मजबूत करने और भजनों के माध्यम से युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ने की जो बात कही है, वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ जानकारियों का खजाना है, जो देश के अनछुए पहलुओं को जनता के सामने लाता है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, बालमुकुंद सहाय और मुन्ना मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाबूलाल बोले- मिट्टी से 5 का संदेश, संगठन मंत्रियों ने भी सुनी ‘मन की बात’
दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के धुर्वा में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचार सुने। मरांडी ने कहा कि पीएम का यह संबोधन हमें अपनी मिट्टी से जुड़ने का संदेश देता है और विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान करता है।
राजधानी रांची में संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने सुखदेव नगर मंडल में और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।